,

ranchi पुलिस ने लूट और छिनतई गिरोह का किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

JP Bharat Shareरांची : राजधानी रांची में बढ़ती लूट और छिनतई की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, मोबाइल फोन, सोने के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू…

JP Bharat Share

रांची : राजधानी रांची में बढ़ती लूट और छिनतई की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, मोबाइल फोन, सोने के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू बाईपास रोड स्थित शिवगंज गली नंबर-03 में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 75 वर्षीय कृष्णा देवी से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन और झुमका छीन लिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार ठाकुर, रोहित राज और अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने जैसे झुमके, चेन, मास्क, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई है।

वहीं सदर थाना क्षेत्र में कांटा टोली और कोकर चौक के बीच टोटो सवार यात्रियों और राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले अपराधी दिलकश गद्दी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लोडेड देशी कट्टा, चाकू और लूट के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports