, ,

टुंडी में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने स्वास्थ्य और सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास

JP Bharat Shareटुंडी (धनबाद) : टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पश्चिमी एवं दक्षिणी टुंडी जिला परिषद सदस्य दिव्या वास्की मीणा हेंब्रम ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी बड़ी सौगात दी। इस दौरान कुल 75 लाख रुपए की लागत वाली तीन विकास योजनाओं का नारियल फोड़कर…

JP Bharat Share

टुंडी (धनबाद) : टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पश्चिमी एवं दक्षिणी टुंडी जिला परिषद सदस्य दिव्या वास्की मीणा हेंब्रम ने क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य और सिंचाई से जुड़ी बड़ी सौगात दी। इस दौरान कुल 75 लाख रुपए की लागत वाली तीन विकास योजनाओं का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया गया।

विधायक ने कोलहर पंचायत के जियाजोरी और खरियोटांड़ गांव में दो तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। दोनों तालाबों के निर्माण पर 25-25 लाख रुपए यानी कुल 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कार्य डीएमएफटी मद से लघु सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा। ग्रामीणों का मानना है कि तालाबों के निर्माण से किसानों को सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।

इसके बाद विधायक कमारडीह पंचायत के भोजूडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया। यह स्वास्थ्य केंद्र 15वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट मद से बनाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

शिलान्यास कार्यक्रम में टुंडी प्रखंड अध्यक्ष फुलचंद किस्कू, कमारडीह पंचायत के मुखिया जयनारायण मंडल, कोलहर पंचायत के मुखिया विजय मंडल, बसंत महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports