, ,

धनबाद में फिर चली गोली, अवैध लोहे के कारोबार में वर्चस्व की जंग; रिक्की सिंह गंभीर

JP Bharat Shareझरिया : धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 नंबर डुमरी जामाडोबा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में रिक्की सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए…

JP Bharat Share

झरिया : धनबाद के जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 नंबर डुमरी जामाडोबा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस फायरिंग में रिक्की सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रकाश चंद्र महतो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में अवैध लोहे के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को गोलीबारी की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोग लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed