, ,

भाजपा नेत्री तारा देवी की पहल पर मृतक आश्रितों को मिला 17 लाख रुपये मुआवजा

JP Bharat Shareबलियापुर : बलियापुर प्रखंड के खास परघा निवासी स्वर्गीय अशोक रवानी की सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में मौत के बाद पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये मुआवजा दिलाने में भाजपा नेत्री तारा देवी की अहम भूमिका रही। अशोक रवानी भगवती ट्रांसपोर्टर में कार्यरत थे और हादसे के बाद…

JP Bharat Share

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड के खास परघा निवासी स्वर्गीय अशोक रवानी की सिंदरी मार्शलिंग यार्ड में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में मौत के बाद पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपये मुआवजा दिलाने में भाजपा नेत्री तारा देवी की अहम भूमिका रही। अशोक रवानी भगवती ट्रांसपोर्टर में कार्यरत थे और हादसे के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में था।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी स्वयं धरनास्थल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ डॉ. निशी महतो भी मौजूद रहे।

तारा देवी ने मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठकर कंपनी प्रबंधन से लगातार बातचीत की और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। उनके हस्तक्षेप और पहल के बाद कंपनी प्रबंधन एवं परिजनों के बीच सहमति बनी।

समझौते के तहत मृतक के परिवार को 16 लाख रुपये मुआवजा तथा अंतिम संस्कार के लिए 1 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। इस फैसले के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

मृतक के परिवार ने तारा देवी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रयास के कारण ही परिवार को न्याय मिल सका। वहीं स्थानीय लोगों ने भी कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने को लेकर उनकी सराहना की।

घटना के बाद क्षेत्र में मजदूर सुरक्षा और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports