,

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद में जागरूकता अभियान, तंबाकू सेवन नहीं करने की दिलाई गई शपथ

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह, सिग्नेचर कैंपेन और जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शपथ ग्रहण समारोह, सिग्नेचर कैंपेन और जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन Alok Vishwakarma ने सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में की। इस दौरान कार्यालय के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और एएनएमटीसी की छात्राओं को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

सिविल सर्जन ने उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी और सभी से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है, इसलिए इसके खिलाफ जन-जागरूकता बेहद जरूरी है।

इसके बाद सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम “तंबाकू और निकोटीन की लत से लड़ने की अपील को सामने लाएं” रखी गई है, जिसके तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा कुमारी, डीआरसीएचओ डॉ. रोहित गौतम, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, जिला सलाहकार राहुल कुमार, जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के उमा शंकर मंडल, शुभांकर मैत्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports