,

झरिया में मई दिवस पर निकली विशाल रैली, मजदूरों के अधिकारों को लेकर गरजे वामपंथी नेता

JP Bharat Shareझरिया: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को माले और बीसीकेयू के संयुक्त तत्वावधान में झरिया के नुनूडीह स्थित लाल मैदान से भव्य रैली निकाली गई। गाजे-बाजे और लाल झंडों के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में मजदूरों, ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं और वामपंथी संगठनों के समर्थकों ने भाग लिया। रैली…

JP Bharat Share

झरिया: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को माले और बीसीकेयू के संयुक्त तत्वावधान में झरिया के नुनूडीह स्थित लाल मैदान से भव्य रैली निकाली गई। गाजे-बाजे और लाल झंडों के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में मजदूरों, ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं और वामपंथी संगठनों के समर्थकों ने भाग लिया।

रैली नुनूडीह से शुरू होकर पाथरडीह, भाटडीह, मोहन बाजार, डीनोबली मोड़, डिगवाडीह और बरारी कोलियरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान कई स्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया और शहीद बेदी पर माल्यार्पण कर श्रमिक आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

सभा की अध्यक्षता सबुर गोराई ने की, जबकि संचालन हराधन गोराई ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि मई दिवस मजदूरों के संघर्ष, त्याग और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों के सामने कई चुनौतियां खड़ी हैं और श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

सबुर गोराई ने आरोप लगाया कि कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों से निर्धारित समय से अधिक काम कराया जा रहा है और उनकी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक-अधिकार की रक्षा के लिए आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मजदूर एकता, श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा और शोषण के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। रैली और सभा में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी ने क्षेत्र में मजदूर एकता का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports