,

dhanbad सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने सुनी लोगों की समस्या, जलापूर्ति बहाल करने का JE को दिया निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर स्थित शांति विहार कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा को स्मार पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर सोमवार को राज आर्यन शर्मा ने कॉलोनी का दौरा कर जलापूर्ति व्यवस्था का…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर स्थित शांति विहार कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा को स्मार पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर सोमवार को राज आर्यन शर्मा ने कॉलोनी का दौरा कर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि कॉलोनी में वर्षों से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। करीब आठ वर्ष पूर्व मुख्य मार्ग में पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन अधिकांश गलियों में पाइपलाइन का विस्तार नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में परिवार आज भी नियमित जलापूर्ति से वंचित हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी के लगभग 75 घरों में से 60 घरों तक नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच पाता है। हाल के दिनों में जलापूर्ति शुरू होने के बावजूद अधिकांश घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने मौके पर ही संबंधित कनीय अभियंता (JE) से दूरभाष पर बातचीत की और तत्काल आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द सुचारू करने तथा क्षेत्रवासियों की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

जेई ने भी जल्द ही नियमित जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। वहीं सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी की सभी गलियों में पाइपलाइन विस्तार, घर-घर जल कनेक्शन और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।


JP Bharat Share

One response to “dhanbad सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने सुनी लोगों की समस्या, जलापूर्ति बहाल करने का JE को दिया निर्देश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports