,

12 और 13 जून को धनबाद में सजेगा ‘उड़ान एग्जिबिशन’, देशभर के एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स होंगे आकर्षण का केंद्र

JP Bharat Shareधनबाद: लेडीज जीतो विंग धनबाद की ओर से 12 और 13 जून को धनसार स्थित सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय ‘उड़ान एग्जिबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जिबिशन में देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से आए प्रदर्शक अपने एक्सक्लूसिव उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता…

JP Bharat Share

धनबाद: लेडीज जीतो विंग धनबाद की ओर से 12 और 13 जून को धनसार स्थित सिद्धि विनायक होटल में दो दिवसीय ‘उड़ान एग्जिबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जिबिशन में देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से आए प्रदर्शक अपने एक्सक्लूसिव उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में लेडीज जीतो विंग की कोषाध्यक्ष रिद्धि गोधा ने बताया कि यह संस्था का दूसरा उड़ान एग्जिबिशन है। इसमें दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, कानपुर, राजस्थान, नागपुर, जमशेदपुर, पुरुलिया और बनारस सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रदर्शक अपने विशेष उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहला उड़ान एग्जिबिशन काफी सफल रहा था और इस बार भी कई नए एवं लेटेस्ट उत्पाद पहली बार धनबाद में प्रदर्शित किए जाएंगे। एग्जिबिशन में आकर्षक साड़ियां, डिजाइनर सूट, आभूषण, गिफ्ट आइटम्स, होम डेकोर उत्पाद और अन्य लाइफस्टाइल उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

रिद्धि गोधा ने धनबादवासियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लोग विभिन्न राज्यों के बेहतरीन और आकर्षक उत्पादों को करीब से देख सकेंगे, उनकी गुणवत्ता को परख सकेंगे और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार एग्जिबिशन में खरीदारी के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों और विभिन्न फूड स्टॉल्स का भी आनंद लिया जा सकेगा, जिससे यह आयोजन पूरे परिवार के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

प्रेस वार्ता में लेडीज जीतो विंग की अध्यक्ष तनु जैन, मुख्य सचिव प्रीति जैन, संयुक्त सचिव सोनल सांगवी सहित वंदना, तृप्ति, श्वेता मतालिया, हिमांगी, अंशी, कोमल, कामना, सरिता, रासु, स्वीटी, स्वाति, हिना, मीना और बबीता समेत कई सदस्य मौजूद थीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports