,

Dhanbad : मैथन पुल पर ऑटो-बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर मौत

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिले के मैथन क्षेत्र स्थित मुकुल पंप के समीप पुल पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिले के मैथन क्षेत्र स्थित मुकुल पंप के समीप पुल पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैथन पुल पर एक ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक सीधे ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कुछ समय के लिए पुल पर यातायात प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मैथन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया।

समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही थी। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और बाइक को भी जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मैथन पुल पर अक्सर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी देखने को मिलती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

लोगों ने प्रशासन से पुल पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, नियमित जांच अभियान चलाने और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports