,

धनबाद में युवा कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद: देश में बढ़ती महंगाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेस ने धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। “हल्ला बोल” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के…

JP Bharat Share

धनबाद: देश में बढ़ती महंगाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेस ने धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। “हल्ला बोल” कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

रैली की शुरुआत धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) के मुख्य द्वार के समीप से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता पुलिस केंद्र होते हुए रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल तक पहुंचे। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के हितों की रक्षा करने में विफल साबित हुई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण भारी मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे युवाओं में निराशा और आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे धनबाद नहीं पहुंच सके। हालांकि उनके अनुपस्थित रहने के बावजूद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन जारी रहा और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को भी उठाया तथा केंद्र सरकार से युवाओं और आम जनता के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports