,

SIR-2026 को लेकर कार्यशाला आयोजित, हर प्रखंड में बीएलओ सुपरवाइजर कोषांग का गठन

JP Bharat Shareधनबाद: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में सभी बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर जोर…

JP Bharat Share

धनबाद: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में न्यू टाउन हॉल में सभी बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर-2026 के प्रभावी संचालन के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड में बीएलओ सुपरवाइजर कोषांग का गठन किया गया है। इन कोषांगों में अतिरिक्त कंप्यूटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जेरोक्स मशीन, फोटो प्रिंट मशीन तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर बैकअप की व्यवस्था की गई है। साथ ही नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक निगरानी कोषांग का भी गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जो बीएलओ अपेक्षित कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल बदला जाए। वहीं जिन क्षेत्रों में कार्य का दबाव अधिक है, वहां स्वयंसेवकों की मदद ली जाए।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, गरीब तथा अन्य कमजोर वर्गों के मतदाताओं को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि यदि बीएलओ अन्य कार्यों में संलग्न हैं, तब भी उन्हें प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व्हाट्सएप, वीडियो कॉल या भौतिक निरीक्षण के माध्यम से कार्यों की निगरानी करेंगे।

कार्यशाला में बीएलओ सुपरवाइजरों को बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने बताया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रहण करेंगे। 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसके बाद 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा तथा 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

कार्यशाला में आशीष गंगवार, लोकेश बारंगे, हेमा प्रसाद, कालिदास मुंडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और सभी बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports