हजारीबाग। जिले की दनुआ घाटी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली घटना में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जबकि दूसरी घटना में कोयला लदा ट्रक पुलिया के नीचे पलट गया।
दोनों हादसों में कुल दो लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
















