,

झारखंड में पहली बार कृषि व्यापार मेले का आयोजन, किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक और बाजार से जुड़ने का अवसर

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में पहली बार कृषि क्षेत्र को समर्पित तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 18 जून तक मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है। इसकी जानकारी राज्य…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में पहली बार कृषि क्षेत्र को समर्पित तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 18 जून तक मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है।

इसकी जानकारी राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और कृषि विपणन की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए यह मेला आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री ने बताया कि राज्य के अधिकांश किसान सीमांत श्रेणी के हैं, लेकिन स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठन (FPO) के माध्यम से वे अब बड़े पैमाने पर खेती की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कृषि व्यापार मेला किसानों को नई तकनीकों और बेहतर बाजार व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मेले में देश के प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, व्यापारी और विभिन्न राज्यों के कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे। किसानों को उन्नत खेती, अधिक उत्पादन, कृषि यंत्रीकरण और कृषि आधारित व्यवसायों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और तकनीकी सहायता की जानकारी देने के लिए हेल्पडेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य के प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों और व्यापारियों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports