, ,

सिंदरी में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित, जनजातीय गौरव को किया याद

JP Bharat Shareसिंदरी: महान क्रांतिकारी, जननायक और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिंदरी के जय हिंद स्थित बिरसा चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री तारा देवी ने भगवान बिरसा मुंडा…

JP Bharat Share

सिंदरी: महान क्रांतिकारी, जननायक और आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिंदरी के जय हिंद स्थित बिरसा चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री तारा देवी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के उत्थान, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रविश्वर मरांडी, मनोज मिश्रा, अरविंद पाठक, अनिमा सिंह, विजय सिंह, राजेश चौधरी, इंद्रमोहन सिंह, संजय महतो, गणपति बाउरी, राजेश सिंह, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports