, ,

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

JP Bharat Shareगोविंदपुर (धनबाद): पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धनबाद जिले के पूर्वी गोविंदपुर स्थित वनकाली के निकट त्रिदेव धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार और…

JP Bharat Share

गोविंदपुर (धनबाद): पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धनबाद जिले के पूर्वी गोविंदपुर स्थित वनकाली के निकट त्रिदेव धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी तालेश्वर साव, संयोजक अनुप कुमार साव, सहसंयोजक अनिल कुमार तथा आयोजक बाबूलाल सांवरिया ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शकुंतला मिश्रा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माता के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को पौधारोपण के लिए धन्यवाद देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ज्योति शंकर सिंह, जगदीश यादव, सुदाम दत्ता, सूरज नोनिया, सीताराम मिस्त्री, बैजनाथ राम, राम बाबू, कौशल सिंह, विश्वनाथ पाल, जग्गू साव, सुभाष राम, संजीव कुमार सिंह, जयदेव मोदी, कपिल सिंह, मनोज महतो, दिनेश निषाद, श्याम रजवार और हेमलाल पंडित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports