जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोनारी में एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा के पूर्व जिला सचिव गोपाल महतो और उनकी कमेटी की ओर से आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं और बच्चों के बीच पानी एवं बिस्कुट वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान सेवा और भाईचारे का संदेश दिया गया।
















