,

भूली में कोयला लदे ट्रकों को विधायक राज सिन्हा ने रोका, भारी वाहनों के परिचालन पर जताई नाराजगी

JP Bharat Shareभूली (धनबाद): धनबाद के राज सिन्हा ने मंगलवार रात भूली बी ब्लॉक टेंपो स्टैंड के समीप कोयला लदे दो ट्रकों को रोककर क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन पर कड़ी आपत्ति जताई। विधायक ने सवाल उठाया कि जब भूली कॉलोनी क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई है, तब कोयला…

JP Bharat Share

भूली (धनबाद): धनबाद के राज सिन्हा ने मंगलवार रात भूली बी ब्लॉक टेंपो स्टैंड के समीप कोयला लदे दो ट्रकों को रोककर क्षेत्र में भारी वाहनों के परिचालन पर कड़ी आपत्ति जताई। विधायक ने सवाल उठाया कि जब भूली कॉलोनी क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई है, तब कोयला लदे ट्रक किसके आदेश पर इस मार्ग से गुजर रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार विधायक राज सिन्हा ने ट्रकों को रोककर उनके परिचालन की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि कॉलोनी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल ऋत्विक श्रीवास्तव को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने भूली कॉलोनी क्षेत्र से भारी वाहनों के परिचालन पर सख्ती से रोक लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भूली ओपी पुलिस को विधायक ने दोनों ट्रकों को थाना ले जाकर उनके कागजात, परमिट और निर्धारित रूट की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कहीं वाहनों का संचालन तय मार्ग के विपरीत तो नहीं किया जा रहा था।

विधायक ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में कॉलोनी क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों का परिचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने भी कॉलोनी क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग दोहराई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports