,

एसआईआर-2026 के तहत शत-प्रतिशत मतदाता मैपिंग का लक्ष्य, अधिकारियों ने बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के तहत जिले में शत-प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में विशेष मैपिंग कैंप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में…

JP Bharat Share

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के तहत जिले में शत-प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में विशेष मैपिंग कैंप का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में 38 सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के अलकडीहा, आमझर, कुसमाटांड़, मुकुंदा एवं चांदकुईयां पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष मैपिंग कैंप आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाना है।

कैंप के सफल संचालन और निरंतर निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं सहयोगी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

बलियापुर में आयोजित कैंप का निरीक्षण सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने किया। उन्होंने ग्राम पंचायत आमझर एवं मुकुंदा के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र संख्या 279 से 285 तथा 286 से 290 तक के बीएलओ द्वारा किए जा रहे मैपिंग कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ को दो दिनों के भीतर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा, एईआरओ प्रभास चंद्र दास, बीपीआरओ मो. आलम, पंचायत सचिव एवं बीएलओ सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports