, ,

गोविंदपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप पर हंगामा

JP Bharat Shareगोविंदपुर (धनबाद): धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाला पंचायत के मचामहुल गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतका की पहचान 21 वर्षीय फुलटुसी देवी के रूप में हुई है, जो मचामहुल निवासी काशी गोप की पत्नी थी। घटना की…

JP Bharat Share

गोविंदपुर (धनबाद): धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियाला पंचायत के मचामहुल गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतका की पहचान 21 वर्षीय फुलटुसी देवी के रूप में हुई है, जो मचामहुल निवासी काशी गोप की पत्नी थी।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि शादी के समय करीब पांच लाख रुपये दहेज दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था।

मृतका के चचेरे भाई अनिल महतो ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण फुलटुसी देवी की हत्या कर दी गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के बाद गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports