,

पूर्वी टुंडी थाना परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, मलमास शिवरात्रि पर हुई भव्य पूजा

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): मलमास शिवरात्रि के पावन अवसर पर धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में एक दिवसीय भव्य पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना का संचालन पंडित नरेश पाण्डेय द्वारा…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): मलमास शिवरात्रि के पावन अवसर पर धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में एक दिवसीय भव्य पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

पूजा-अर्चना का संचालन पंडित नरेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में सीसीटीएनएस ऑपरेटर शैलेश कुमार अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाबा भोलेनाथ से पूर्वी टुंडी क्षेत्र सहित पूरे जिले में सुख, शांति, समृद्धि और अमन-चैन की कामना की। पूजा के दौरान पूरा थाना परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। धार्मिक आयोजन के माध्यम से पुलिस और आम जनता के बीच आपसी संवाद और विश्वास का संदेश भी दिया गया।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है तथा पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता से ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल कायम रहता है।

अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एएसआई जितेंद्र कुमार, मांझी राम, गुलाम महतो, योगेंद्र ठाकुर, सुजीत कुमार मल्हा, सुनील कुमार यादव, रोहित रजक, कमलेश रजक, अजीत मिश्रा, मनोज महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports