,

मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सेवा के चार वर्ष पूरे होने पर जरूरतमंदों को कराया भोजन

JP Bharat Shareधनबाद: मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, श्रीराम…

JP Bharat Share

धनबाद: मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सेवा के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह तथा श्वेता किन्नर को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक सरोज सिंह ने बताया कि संस्था पिछले चार वर्षों से प्रत्येक शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि भोजन वितरण के अलावा संस्था विभिन्न सामाजिक और मानवीय कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती है।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों ने अपने हाथों से जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। इस अवसर पर कुम्भनाथ सिंह ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से भी जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण और अन्य सामाजिक गतिविधियों को शुरू करने की बात कही।

उदय प्रताप सिंह और दिलीप सिंह ने ट्रस्ट द्वारा लगातार चार वर्षों तक किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना एक बड़ा मानवीय दायित्व है। उन्होंने संस्था की पूरी टीम को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि वे आगे भी ऐसे कार्यों में साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से निर्धन, असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports