,

40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में बड़ा कदम

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में बच्चों की शिक्षा और पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांडेय विधायक एवं झामुमो नेत्री Kalpana Soren ने 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। ये केंद्र hdfcbank.com⁠� के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत विकसित किए गए हैं। लोकार्पण समारोह को…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में बच्चों की शिक्षा और पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांडेय विधायक एवं झामुमो नेत्री Kalpana Soren ने 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। ये केंद्र hdfcbank.com⁠� के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत विकसित किए गए हैं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला होते हैं, जहां उनके शिक्षा, पोषण और संस्कार की नींव रखी जाती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर वातावरण में सीखने और विकसित होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक आहार और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि बच्चों पर किया गया निवेश किसी भी राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नए आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों से हजारों बच्चों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं पोषण की स्थिति में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के बेहतर भविष्य और ग्रामीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports