,

स्व. सुदामा प्रसाद की 22वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ व श्रद्धांजलि सभा आयोजित

JP Bharat Shareधनबाद: हीरापुर स्थित गोल्फ ग्राउंड के समीप मधु कुंज निवास में मंगलवार को स्वर्गीय सुदामा प्रसाद की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

धनबाद: हीरापुर स्थित गोल्फ ग्राउंड के समीप मधु कुंज निवास में मंगलवार को स्वर्गीय सुदामा प्रसाद की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, मित्र, शुभचिंतक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ से हुआ। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. सुदामा प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उनके छोटे पुत्र Sanjeev Ranjan ने कहा कि स्व. सुदामा प्रसाद शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र की एक सम्मानित हस्ती थे। उन्होंने जिला परिषद में हेड अकाउंटेंट, डीआरडीए में डायरेक्टर तथा उपायुक्त के निजी सहायक (पीए) के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व. सुदामा प्रसाद का विशेष योगदान रहा। उन्होंने धनबाद में इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग की स्थापना की, जो छोटानागपुर क्षेत्र के शुरुआती सीबीएसई विद्यालयों में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने कई विद्यालयों और मंदिरों के निर्माण एवं विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभा में वक्ताओं ने स्व. सुदामा प्रसाद के सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक दक्षता और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा और शिक्षण संस्थानों के विकास के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर अमितेश कुमार सहाय, शेखर सहाय, जितेंद्र कुमार सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, संजीव रंजन, शंकर सहाय, राजीव रंजन, प्रवीण कृष्णा, अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, अभिषेक कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports