,

माटीगढ़ा रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए मेयर संजीव सिंह, बोले- पूर्वजों की परंपराओं को पुनर्स्थापित कर रही युवा पीढ़ी

JP Bharat Shareबाघमारा/धनबाद: बाघमारा प्रखंड के माटीगढ़ा में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धनबाद के मेयर Sanjeev Singh मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर Sharda Singh सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक…

JP Bharat Share

बाघमारा/धनबाद: बाघमारा प्रखंड के माटीगढ़ा में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धनबाद के मेयर Sanjeev Singh मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर Sharda Singh सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

यज्ञ स्थल पहुंचने से पहले बाघमारा के इंदिरा चौक पर स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी और भव्य स्वागत के साथ मेयर संजीव सिंह का अभिनंदन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ जुलूस के रूप में वे यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मेयर ने आयोजन की सफलता के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

सभा को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद देशभर में धार्मिक चेतना का नया जागरण देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिरों और भगवान भोलेनाथ के मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के कार्यों में तेजी आई है। सनातन संस्कृति की मजबूती ही समाज और राष्ट्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति के संरक्षण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

अपने संबोधन में मेयर ने जनता की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जनता के सामने किसी का अहंकार नहीं टिकता। पौराणिक प्रसंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई गई थी, तब पूरी लंका जलकर राख हो गई थी। उन्होंने कहा कि बाघमारा की जनता रूपी हनुमान अन्याय और अहंकार की रावण रूपी लंका को समाप्त करने का काम करेगी।

हालांकि मेयर ने अपने संबोधन में किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुति दी। आयोजन समिति के अनुसार सात दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports