,

280 सहायक अध्यापकों की मानदेय वृद्धि की मांग तेज, मेयर ने बोर्ड बैठक में चर्चा का दिया आश्वासन

JP Bharat Shareधनबाद: Dhanbad Municipal Corporation शहरी क्षेत्र से जुड़े लगभग 280 सहायक अध्यापकों के वार्षिक 4 प्रतिशत मानदेय वृद्धि के मुद्दे को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने Sanjeev Singh से मुलाकात की। बैठक में शिक्षकों ने लंबित मानदेय वृद्धि के मामले को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान…

JP Bharat Share

धनबाद: Dhanbad Municipal Corporation शहरी क्षेत्र से जुड़े लगभग 280 सहायक अध्यापकों के वार्षिक 4 प्रतिशत मानदेय वृद्धि के मुद्दे को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने Sanjeev Singh से मुलाकात की। बैठक में शिक्षकों ने लंबित मानदेय वृद्धि के मामले को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

मुलाकात के दौरान मेयर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जून के बाद आयोजित होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी, ताकि शिक्षकों की मांगों पर विचार कर उचित निर्णय लिया जा सके।

शिक्षकों का कहना है कि वार्षिक मानदेय वृद्धि का मामला लंबे समय से लंबित है, जिससे सहायक अध्यापकों में असंतोष है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बोर्ड बैठक में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में Utpal Choubey, Chandan Modak, Sanjay Prajapati, Manoj Rai, Rajesh Kumar, Motilal Mahato तथा Paritosh Mahato सहित कई सहायक अध्यापक शामिल थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports