,

धनबाद को मिले नए अपर समाहर्ता, प्रदीप कुमार शुक्ला ने संभाला पदभार

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिले के नए अपर समाहर्ता के रूप में Pradeep Kumar Shukla ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान अपर समाहर्ता Vinod Kumar ने उन्हें कार्यभार सौंपा। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत विनोद कुमार का स्थानांतरण Medininagar Municipal Corporation के नगर आयुक्त पद पर किया गया है।…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिले के नए अपर समाहर्ता के रूप में Pradeep Kumar Shukla ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान अपर समाहर्ता Vinod Kumar ने उन्हें कार्यभार सौंपा।

राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के तहत विनोद कुमार का स्थानांतरण Medininagar Municipal Corporation के नगर आयुक्त पद पर किया गया है। वहीं, Department of Personnel Administrative Reforms and Rajbhasha Jharkhand में उप सचिव के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार शुक्ला को धनबाद का नया अपर समाहर्ता नियुक्त किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

उल्लेखनीय है कि प्रदीप कुमार शुक्ला का धनबाद से पुराना संबंध रहा है। इससे पूर्व वे जिले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय परिस्थितियों का उन्हें अच्छा अनुभव है।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports