,

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर सिटी एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

JP Bharat Shareधनबाद, 21 जून: NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सिटी एसपी ने धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। सिटी…

JP Bharat Share

धनबाद, 21 जून: NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सिटी एसपी ने धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

सिटी एसपी ने परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की जांच निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है तथा परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed