,

पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में पिंटू कुमार सिंह ने उठाईं यात्री सुविधाओं से जुड़ी 15 प्रमुख मांगें

JP Bharat Shareधनबाद: पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की संसदीय समिति की बैठक में रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। पूर्व मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य तथा राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह ने रेलवे प्रशासन के समक्ष विभिन्न…

JP Bharat Share

धनबाद: पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की संसदीय समिति की बैठक में रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। पूर्व मध्य रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य तथा राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रतिनिधि पिंटू कुमार सिंह ने रेलवे प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं।

बैठक में उन्होंने हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना तक विस्तारित करने की मांग की। साथ ही दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों और हॉल्टों पर यात्रियों के बैठने के लिए बने चबूतरों पर शीघ्र शेड लगाने की आवश्यकता बताई, ताकि यात्रियों को गर्मी और बारिश से राहत मिल सके।

उन्होंने ट्रेनों में बेडरोल और कोचों की सफाई व्यवस्था में सुधार करने की मांग करते हुए कहा कि कई ट्रेनों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी और टू एसी के संयुक्त कोच को अलग कर एक स्वतंत्र फर्स्ट एसी कोच लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

पिंटू कुमार सिंह ने राजगीर से बनारस तक वंदे भारत ट्रेन चलाने, ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ स्कॉर्ट की व्यवस्था बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार निजी एजेंसियों की मदद लेने की मांग की। उन्होंने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाने और खराब पड़े स्वचालित सीढ़ियों (एस्केलेटर) को जल्द चालू कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में ट्रेनों में अवैध हॉकरों पर रोक लगाने तथा रेलवे नियमों के तहत वैध हॉकरों को लाइसेंस देने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा पटना रेलवे स्टेशन के दोनों ओर संचालित अवैध पार्किंग को बंद कराने का मुद्दा भी रखा गया।

उन्होंने वारसलीगंज रेलवे स्टेशन का नाम बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह के नाम पर रखने की मांग की। साथ ही स्टेशन के सामने रेलवे भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण को हटाने और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात कही।

पिंटू कुमार सिंह ने सिरारी रेलवे स्टेशन पर यूटीएस और पीआरएस आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने, जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का ठहराव शेखपुरा और वारसलीगंज में देने तथा सिरारी स्टेशन के पुराने भवन के पीछे खेल मैदान विकसित करने का भी प्रस्ताव रखा।

इसके अतिरिक्त उन्होंने गंगा दामोदर एक्सप्रेस को धनबाद से आगे बक्सर तक विस्तारित करने की मांग रखते हुए कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।

बैठक में उठाई गई इन मांगों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित यात्रा और रेलवे सेवाओं में सुधार उपलब्ध कराना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports