,

झारखंड में मानसून पकड़ रहा रफ्तार, 28 जून से कई जिलों में भारी बारिश के आसार

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 जून से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 28 जून से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। फिलहाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

हाल के दिनों में खूंटी, सिमडेगा, देवघर, बोकारो, गिरिडीह और अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की स्थिति मजबूत हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसून पूरे झारखंड को कवर कर लेगा।

राजधानी रांची सहित कई शहरों में दिन के समय धूप निकलने और बादलों के बीच आवाजाही से उमस बनी हुई है। वहीं पलामू क्षेत्र में सबसे अधिक गर्मी महसूस की जा रही है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि 28 जून के बाद राज्य के अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को राहत मिलेगी और खरीफ फसलों की बुवाई को भी गति मिलेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports