,

कोल ब्लॉक लीज स्वीकृति पर विधायक उमाकांत रजक का अभिनंदन, बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

JP Bharat Shareचंदनकियारी: पर्वतपुर कोल ब्लॉक परिसर में बुधवार को विधायक उमाकांत रजक के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार की कैबिनेट द्वारा पर्वतपुर और सीतानाला कोल ब्लॉक के खनन पट्टे (लीज) को स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय रैयतों, मजदूरों और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या…

JP Bharat Share

चंदनकियारी: पर्वतपुर कोल ब्लॉक परिसर में बुधवार को विधायक उमाकांत रजक के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार की कैबिनेट द्वारा पर्वतपुर और सीतानाला कोल ब्लॉक के खनन पट्टे (लीज) को स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय रैयतों, मजदूरों और क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि चंदनकियारी की जनता के विश्वास, संघर्ष और विकास की सामूहिक भावना का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पर्वतपुर और सीतानाला कोल ब्लॉक की लीज स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि रैयतों, मजदूरों, युवाओं और विकास के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे लोगों की सामूहिक जीत है। विधायक ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को सरकार ने पूरा किया है और आने वाले समय में इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

उमाकांत रजक ने आश्वासन दिया कि कोल ब्लॉक परियोजनाओं के लिए भूमि देने वाले विस्थापितों और रैयतों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पहले से कार्यरत लोगों को पुनः रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय युवाओं को अधिकतम रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों से एकजुट रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोल ब्लॉक बंद होने के समय जिम्मेदार पदों पर रहने वाले नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर पर्याप्त पहल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ लोग इस उपलब्धि का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य विकास और जनहित है। चंदनकियारी के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और सरकार के सहयोग से क्षेत्र को नई दिशा देने का काम किया जाएगा।

समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, रैयत, मजदूर और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports