,

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से ताशा पार्टी के 7 सदस्यों की मौत, एक गंभीर

JP Bharat Shareरामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के समीप हुआ, जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार…

JP Bharat Share

रामगढ़:

झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के समीप हुआ, जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सात लोगों की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे और किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद सड़क पर शवों के साथ बैंड-बाजे और ताशा के सामान बिखरे पड़े थे, जिसने घटनास्थल को बेहद दर्दनाक बना दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा तथा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports