,

धनबाद में 29-30 जून को होगी 40वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के लिए आधार व जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से रविवार को मेगा कॉम्प्लेक्स स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 40वीं धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 एवं 30 जून 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से रविवार को मेगा कॉम्प्लेक्स स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 40वीं धनबाद जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 29 एवं 30 जून 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से होगा।

संघ के सचिव बंधन टोप्पो ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा द्वारा किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों और संस्थानों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा।

बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष कीरन रानी नायक, सुनील मिश्रा, प्रदीप घोष, सरफराज खान, जयराम भगत, बिनोद राउत, तारकनाथ दास, राणा प्रताप सिंह, राजेश राम, अनिकेत दुबे, गौतम कुमार महतो, अनुशु कुमार, मिथलेश कुमार, शौरभ कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports