,

रांची में SIR के विरोध में सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता की उठी मांग

JP Bharat Shareरांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रविवार को झारखंड जन अधिकार महासभा, यूनाइटेड मिली फोरम, साझा कदम और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से अपनी चिंताएं…

JP Bharat Share

रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रविवार को झारखंड जन अधिकार महासभा, यूनाइटेड मिली फोरम, साझा कदम और विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से अपनी चिंताएं व्यक्त कीं तथा लोगों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर आम लोगों के बीच कई तरह की आशंकाएं हैं। उनका मानना है कि यदि प्रक्रिया पूरी सावधानी और पारदर्शिता से नहीं अपनाई गई, तो पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची से हट सकते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता रिया तूलिका ने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों में चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी त्रुटियों के आधार पर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य राज्यों में भी इस तरह की शिकायतें सामने आई थीं और इसी कारण झारखंड में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports