,

धनबाद में मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, लेबर कोड नियमों पर सरकार से पुनर्विचार की अपील

JP Bharat Shareधनबाद: सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) जिला कमेटी धनबाद ने सोमवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशन के संयुक्त मंच, झारखंड के आह्वान पर श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सहायक श्रमायुक्त (एएलसी) धनबाद के माध्यम से झारखंड के श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा…

JP Bharat Share

धनबाद: सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) जिला कमेटी धनबाद ने सोमवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशन के संयुक्त मंच, झारखंड के आह्वान पर श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सहायक श्रमायुक्त (एएलसी) धनबाद के माध्यम से झारखंड के श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

सीटू जिला अध्यक्ष आनंदमय पाल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में लेबर कोड की अधिसूचना जारी होने के बाद से श्रमिक संगठनों की आपत्तियों और सुझावों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है।

ज्ञापन में मांग की गई कि झारखंड सरकार लेबर कोड से संबंधित राज्य नियमों को अंतिम रूप देने से पहले ट्रेड यूनियनों से व्यापक चर्चा करे और ऐसे प्रावधान सुनिश्चित करे, जिनसे श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा हो सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रमिक संगठनों की सहमति के बिना मजदूरों को प्रभावित करने वाले नियम लागू करना उचित नहीं होगा।

इससे पूर्व सीटू कार्यकर्ताओं ने बढ़टांड़ स्थित श्रम नियोजनालय परिसर से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा और लेबर कोड नियमों में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को सीटू जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान, राज्य सचिव राजेंद्र प्रसाद राजा, जिला सचिव सपन बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports