बलियापुर (धनबाद): बलियापुर प्रखंड की आमटाल पंचायत स्थित आदर्श क्लब कुईयॉ में 16वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित पेवर ब्लॉक पथ का सोमवार को उद्घाटन किया गया। पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विकास योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया संजय कुमार ने कहा कि पेवर ब्लॉक पथ के निर्माण से क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और लोगों के सुझावों के आधार पर किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम में अदालत प्रमाणिक, तारक दास, निरापद प्रमाणिक, राजेश दास, राजू प्रमाणिक, विधान माजी, प्रदीप प्रमाणिक, मुकेश प्रमाणिक, बच्चू प्रमाणिक, पप्पू माजी, सानू दास, रोबिन दॉ, बजरंग प्रमाणिक, सुदीप दॉ सहित आदर्श क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
















