,

Ranchinews:चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, 2 किमी तक मचाई तबाही; 15 से अधिक घायल

JP Bharat Shareरांची/रामगढ़: रांची-रामगढ़ मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-33 की चुटुपालू घाटी बुधवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे की गवाह बनी। सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर लगभग दो किलोमीटर तक कई वाहनों को टक्कर मारता चला गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने…

JP Bharat Share

रांची/रामगढ़: रांची-रामगढ़ मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-33 की चुटुपालू घाटी बुधवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे की गवाह बनी। सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर लगभग दो किलोमीटर तक कई वाहनों को टक्कर मारता चला गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेकाबू ट्रेलर ने चार कार, तीन दोपहिया वाहन और एक यात्री बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस से टकराने के बाद लगातार अन्य वाहनों को भी टक्कर मारता चला गया। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य करने का प्रयास किया गया।

फिलहाल इस हादसे में किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका है कि ट्रेलर के ब्रेक फेल होने या तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports