,

धनबाद में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP प्रभात कुमार ने दिए सख्त निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा एवं ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने यातायात व्यवस्था से जुड़े पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के दौरान सड़क जाम…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक समीक्षा एवं ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने यातायात व्यवस्था से जुड़े पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान सड़क जाम की रोकथाम, ट्रैफिक नियमों के प्रभावी पालन, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने तथा आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाएं, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

बैठक में सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, ट्रैफिक डीएसपी रोहित साव सहित जिले के सभी डीएसपी और एसडीपीओ उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports