,

400 बेड सदर अस्पताल निर्माण की तैयारी तेज, अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू

JP Bharat Shareधनबाद: प्रस्तावित 400 बेड वाले आधुनिक सदर अस्पताल के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद अंचलाधिकारी (सीओ) रामप्रवेश राम ने अस्पताल प्रबंधन के साथ रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित अस्पताल परिसर की भूमि का निरीक्षण…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रस्तावित 400 बेड वाले आधुनिक सदर अस्पताल के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद अंचलाधिकारी (सीओ) रामप्रवेश राम ने अस्पताल प्रबंधन के साथ रणधीर वर्मा चौक के समीप स्थित अस्पताल परिसर की भूमि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने सरकारी भूमि पर रह रहे परिवारों को मकान खाली करने का निर्देश दिया। प्रशासन के अनुसार, इस क्षेत्र में कुछ परिवार कई वर्षों से निवास कर रहे हैं और अस्पताल विस्तार के लिए भूमि खाली कराना आवश्यक है।

इस दौरान एक व्यक्ति ने करीब पांच कट्ठा जमीन पर अपना स्वामित्व होने का दावा किया और कहा कि इस संबंध में उनके पास न्यायालय के आदेश सहित संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं। इस पर अंचलाधिकारी ने उन्हें सभी दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि नियमानुसार उनकी जांच की जा सके।

सीओ रामप्रवेश राम ने बताया कि राज्य सरकार की योजना के तहत आधुनिक 400 बेड अस्पताल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं, वे उन्हें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें।

वहीं, प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे लंबे समय से वहां रह रहे हैं। उनका आग्रह है कि यदि उन्हें हटाया जाता है तो पहले पुनर्वास, वैकल्पिक आवास या अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports