,

विशेष बच्चों के अभिभावकों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित, शिक्षा और अधिकारों पर दी गई जानकारी

JP Bharat Shareधनबाद: जीवन ज्योति संस्थान, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद और डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में कोयला नगर स्थित सीआईएसएफ ऑडिटोरियम में विशेष बच्चों के अभिभावकों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और उनके समग्र विकास से जुड़े…

JP Bharat Share

धनबाद: जीवन ज्योति संस्थान, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद और डीएलएसए (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में कोयला नगर स्थित सीआईएसएफ ऑडिटोरियम में विशेष बच्चों के अभिभावकों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष बच्चों के पुनर्वास, शिक्षा, सरकारी योजनाओं और उनके समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्या अपर्णा दास ने अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की।

सत्र में श्री मयंक तुषार टोपनो एवं उनकी टीम ने विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के कानूनी अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जीवन ज्योति स्कूल के सचिव राजेश पारकेरिया, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य अभिभावकों को आवश्यक जानकारी देकर विशेष बच्चों के समग्र विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना था।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports