,

धनबाद के बियर बारों में देर रात पुलिस की छापेमारी, नियमों के पालन की हुई सख्त जांच

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बार एवं रेस्तरां में नियमों के पालन की समीक्षा के लिए शुक्रवार देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय के नेतृत्व में धनबाद थाना क्षेत्र के कई बियर बारों का औचक…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बार एवं रेस्तरां में नियमों के पालन की समीक्षा के लिए शुक्रवार देर रात धनबाद पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय के नेतृत्व में धनबाद थाना क्षेत्र के कई बियर बारों का औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन संबंधी नियमों की जांच की। संचालकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर तथा प्रवेश और निकास का समय रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

पुलिस ने विशेष रूप से नाबालिगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने, पहचान पत्र का सत्यापन करने, सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रखने तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बार में मौजूद कुछ ग्राहकों से भी पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन, अवैध गतिविधियां या सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाई गई तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports