,

पूर्वी टुंडी के लटानी शिव शक्ति मंदिर में आरएसएस की बैठक, सामाजिक सद्भाव और एकता का दिया संदेश

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत लटानी स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम की…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत लटानी स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के परिचय सत्र से हुई। इसके बाद संगठन की गतिविधियों और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस के सामाजिक सद्भाव प्रमुख विजय घोष उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विजय घोष ने समाज में व्याप्त जातिवाद और भेदभाव जैसी कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी लोगों को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और समरसता ही एक मजबूत और विकसित समाज की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पंकज सिंह, पंकज कुमार, महादेव कुम्भकार, वासुदेव कुमार, दिलीप मंडल, संदीप मंडल, प्रताप पाल, विनोद कुमार, तुलसी कुमार, रामू दत्त, बलाय कुम्भकार सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports