,

धनबाद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती की तैयारियां तेज, सिंदरी कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 6 जुलाई को गांधी चौक (सिटी सेंटर) एवं सिंदरी में आयोजित होने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार को जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 6 जुलाई को गांधी चौक (सिटी सेंटर) एवं सिंदरी में आयोजित होने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक ही नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’, आत्मनिर्भरता, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि सिंदरी का डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से ऐतिहासिक संबंध रहा है। उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में उन्होंने सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी थी। यह धनबाद और पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

राज सिन्हा ने जानकारी दी कि 6 जुलाई को सिंदरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में धनबाद विधानसभा के सभी आठ मंडलों से हजारों कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports