,

धनबाद: पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात

JP Bharat Shareधनबाद/पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात…

JP Bharat Share

धनबाद/पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल से झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात और संगठन की गतिविधियों को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया। साथ ही राज्य में पार्टी की स्थिति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में जदयू के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के जनाधार के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रतिनिधिमंडल ने भी झारखंड में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports