,

धनबाद: 37वीं क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, 12 स्वर्ण और 1 रजत पदक पर कब्जा

JP Bharat Shareधनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह में रविवार को विद्या विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय जूडो एवं कुरास प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता…

JP Bharat Share

धनबाद: सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह में रविवार को विद्या विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय जूडो एवं कुरास प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता हासिल की।

प्रतियोगिता का संचालन विद्या विकास समिति के अधिकारी नीरज कुमार लाल, सुरेश मंडल, प्राचार्य रमाकांत राणा एवं खेल अधिकारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं धनबाद जूडो संघ के रेफरी सुदीप चक्रवर्ती, पलक परमा और अक्षय कुमार ने प्रतियोगिता का सफल संचालन कराया।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:

  • दिवाकर कुमार शर्मा
  • प्रशांत हेंब्रम
  • काव्यांस कुमार
  • आर्गो बनर्जी
  • सौरव कुमार
  • मोहम्मद हमद
  • अमन कुमार
  • तेजस सिंह
  • मोहित कुमार ठाकुर
  • विष्णु कुमार सिंह
  • अनिकेत भारद्वाज
  • कोमल कुमारी

रजत पदक विजेता:

  • अनमोल श्रीवास्तव

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय समिति के साथ-साथ प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लील सिंह, प्रभारी कमल नयन, प्रतिमा चौबे एवं प्रार्थ सारथी सरकार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports