,

धनबाद के पूर्वी टुंडी में बड़ा हादसा: चार दिन पहले बने स्कूल शौचालय का छज्जा गिरा, छात्र गंभीर घायल

JP Bharat Shareधनबाद/पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रूपन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरतोल में निर्माण कार्य में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। महज चार दिन पहले बने नए शौचालय का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से स्कूल का छात्र गोर हरि दत्ता गंभीर…

JP Bharat Share

धनबाद/पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रूपन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरतोल में निर्माण कार्य में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। महज चार दिन पहले बने नए शौचालय का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से स्कूल का छात्र गोर हरि दत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र शौचालय के पास मौजूद था, तभी अचानक छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे तथा मलबा हटाकर घायल छात्र को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पंचायत समिति की निधि से नए शौचालय का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों में छज्जा ढह गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए दोषी संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि सरकारी राशि के दुरुपयोग और निर्माण में लापरवाही के कारण एक मासूम की जान खतरे में पड़ गई।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports