,

देवघर में साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पावे पहाड़ से तीन गिरफ्तार

JP Bharat Shareदेवघर: साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पावे पहाड़ से तीन कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई छापेमारी में आरोपियों…

JP Bharat Share

देवघर: साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत देवघर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पावे पहाड़ से तीन कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई छापेमारी में आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि पावे पहाड़ के आसपास कुछ युवक खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक और फोनपे कस्टमर केयर का अधिकारी बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के उपर बगडबरा निवासी रिजवान अंसारी (25) तथा सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी हासमी राजा (19) और कबीर अंसारी (23) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गूगल पे, फोनपे और एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक, केवाईसी अपडेट और अन्य सुविधाओं का झांसा देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खातों से रकम उड़ाने की कोशिश करते थे। एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से भी कार्ड बंद और दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी की जाती थी।

पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूरे साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र कुमार मंडल, सोनारायठाढ़ी थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुखनाथ लोहरा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports