,

DhanbadNews:गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर की नई पहल, ₹3,500 में एनीमिया पैनल

JP Bharat Shareधनबाद : सरायढेला स्थित गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर ने आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की है। बायपास बलियापुर रोड (जेपी हॉस्पिटल के सामने), कोला कुश्मा, मंझलाडीह स्थित सेंटर द्वारा एक विशेष मेडिकल पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसके तहत किफायती…

JP Bharat Share

धनबाद : सरायढेला स्थित गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर ने आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की है। बायपास बलियापुर रोड (जेपी हॉस्पिटल के सामने), कोला कुश्मा, मंझलाडीह स्थित सेंटर द्वारा एक विशेष मेडिकल पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसके तहत किफायती दर पर एनीमिया से संबंधित महत्वपूर्ण जांचों के साथ हृदय रोग विशेषज्ञ की निःशुल्क सलाह और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

डायग्नोस्टिक सेंटर प्रबंधन के अनुसार, मात्र ₹3,500 में उपलब्ध एनीमिया पैनल टेस्ट के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण जांचें शामिल हैं, जिनमें CBC (Complete Blood Count), Vitamin B12, Iron Profile, Hb Electrophoresis (हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस) तथा Reticulocytes Count शामिल हैं। यह पैकेज एनीमिया के कारणों की पहचान और बेहतर चिकित्सकीय मूल्यांकन में सहायक माना जाता है।

इस विशेष स्वास्थ्य अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एनीमिया पैनल टेस्ट कराने वाले मरीजों को हार्ट स्पेशलिस्ट (Cardiologist) का कंसल्टेशन और ब्लड प्रेशर (BP) चेकअप पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। सेंटर का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान करना और उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है।

प्रबंधन ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से एनीमिया, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है। इसी उद्देश्य से यह विशेष स्वास्थ्य सेवा शुरू की गई है।

इस सुविधा का लाभ लेने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक लोग गीतांजलि डायग्नोस्टिक सेंटर, बायपास बलियापुर रोड (जेपी हॉस्पिटल के सामने), कोला कुश्मा, मंझलाडीह, सरायढेला, धनबाद828109 पर संपर्क कर सकते हैं। बुकिंग एवं जानकारी के लिए 7979018827 और 8809753388 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं ई-मेल gitanjalidiagnosticcenter7698@gmail.com के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

डायग्नोस्टिक सेंटर ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस विशेष स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं, नियमित जांच कराएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports