,

dhanbad भुइफोड़ मंदिर के पास चला बुलडोजर, जिला परिषद की जमीन से 20 अवैध कब्जे हटाए गए

JP Bharat Shareधनबाद : धनबाद के भुइफोड़ मंदिर के समीप जिला परिषद की सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ गुरुवार को जिला परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें बुलडोजर की मदद से…

JP Bharat Share

धनबाद : धनबाद के भुइफोड़ मंदिर के समीप जिला परिषद की सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ गुरुवार को जिला परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें बुलडोजर की मदद से करीब 20 अवैध दुकानों और खटालों को हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

सुबह शुरू हुए अभियान के दौरान जिला परिषद की टीम, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने शांतिपूर्वक कार्रवाई पूरी करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बताया कि संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में जिला परिषद के नाम दर्ज है। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी कर स्वेच्छा से जमीन खाली करने का पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं किए जाने के कारण प्रशासन को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास जमीन से संबंधित वैध स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो नियमानुसार उनकी जांच की जाएगी और पात्रता के आधार पर मुआवजे पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई से प्रभावित लोगों ने प्रशासन के फैसले पर अपनी नाराजगी जताई और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। वहीं जिला परिषद ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

भुइफोड़ मंदिर के पास हुई इस कार्रवाई के बाद शहर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। जिला परिषद ने साफ संदेश दिया है कि जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण मिलेगा, वहां नियमानुसार इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports