, ,

झरिया में श्रमिक राजनीति गरमाई, जनता श्रमिक संघ में शामिल हुए कई नए सदस्य

JP Bharat Shareझरिया/धनबाद : झरिया कोयलांचल की श्रमिक राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। विभिन्न कोलियरियों से जुड़े दर्जनों श्रमिकों ने जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का साथ छोड़कर सुधीर सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की। सिंह मेंशन स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में धनबाद के मेयर…

JP Bharat Share

झरिया/धनबाद : झरिया कोयलांचल की श्रमिक राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। विभिन्न कोलियरियों से जुड़े दर्जनों श्रमिकों ने जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का साथ छोड़कर सुधीर सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की। सिंह मेंशन स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह की मौजूदगी में सभी नवसदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जनता श्रमिक संघ हमेशा मजदूरों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक श्रमिक का सम्मान किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का लगातार बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि जनता श्रमिक संघ मजदूरों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।

मेयर ने कहा कि संगठन आगे भी रोजगार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और श्रमिक अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता श्रमिक संघ श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े प्रत्येक श्रमिक और उनके परिवार के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में शामिल श्रमिकों ने कहा कि वे जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) छोड़कर स्वेच्छा से सुधीर सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ से जुड़े हैं। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूरज सिंह, निरंजन कुमार, विश्वजीत घोष, महेश ठाकुर, नीरज उर्फ बिट्टू, डी.एस. उर्फ बंटी, दिनेश कुमार गोप, गौतम कुमार, एटू राज बाउरी, कमल मुर्मू, सोनू बाउरी, धनंजय पांडेय, जितेंद्र सिंह, बलराम मुर्मू, उदय शेख बाउरी, महेंद्र महतो, इकबाल हुसैन, उदय पासी, कैलाश सिंह, निशानाथ चौधरी, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, कान्हू मुर्मू, राजेश्वर कुमार, राजू बाउरी, अर्जुन कुमार बाउरी और शशांक बाउरी सहित कई श्रमिक शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवसदस्यों ने मेयर संजीव सिंह, विधायक रागिनी सिंह और नेता सुधीर सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने तथा श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports