BiharNews:मुजफ्फरपुर बनेगा विकास और निवेश का नया केंद्र, कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत

JP Bharat Shareमुजफ्फरपुर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एमआईटी मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा BUIDCO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹1,047.09 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में शहरी विकास,…

JP Bharat Share

मुजफ्फरपुर : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एमआईटी मैदान में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा BUIDCO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹1,047.09 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में शहरी विकास, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया। करीब ₹213.25 करोड़ की लागत से विकसित इस परियोजना में आधुनिक लाइटिंग, आकर्षक फव्वारे, सौंदर्यीकरण और विभिन्न जनसुविधाओं का विकास किया गया है। इसे मुजफ्फरपुर की नई पहचान और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।

अपने संबोधन में सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, तिरहुत टाउनशिप, एयरपोर्ट, पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर तथा हल्दिया-रक्सौल हाईवे जैसी परियोजनाएं उत्तर बिहार के विकास को नई गति देंगी और क्षेत्र में निवेश, रोजगार तथा बेहतर कनेक्टिविटी के नए अवसर पैदा करेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports